फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित-जमीनी रंजिश में भिड़े दो भाई, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में भिड़े दो भाई, चार घायल
विज्ञापन

- मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव का मामला
सआदतगंज(बाराबंकी)। जमीन की रंजिश में दो सगे भाइयों में मारपीट होने से चार लोग घायल हो गए। मारपीट मेें घायल हुई तीन युवतियों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना मसौली क्षेत्र के मलौली गांव के रहने वाले राकेश कुमार अवस्थी और उनके सगे भाई रमेश अवस्थी में जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर शुक्रवार की रात राकेश कुमार अवस्थी सिंचाई कर रहे थे जिसको रोकने को रमेश अवस्थी और उनकी बेटियां गई थी। जिससे दोनों भाईयों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से चले लाठी, डंडों में एक पक्ष से रमेश की बेटियां शालिनी (21),ममता (28),ललिता(24) को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए तीनों घायल युवतियों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तीनों की हालत नाजुक होने के चलते शनिवार को उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित रमेश का कहना है कि उनके भाई द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है जिसकी शिकायत करश्ने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से मामला इतना बढ़ गया है। प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि दो भाईयों में जमीन का विवाद है जिसको लेकर मारपीट हुई है। कहा दोनों तरफ से तहरीर मिली है जिसके तहत मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें