फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 70 हजार लूटे

Sat, 30 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक व्यापारी से बदमाशों ने 27 हजार रुपये की नकदी एक सोने की चेन व तीन मोबाइल फोन समेत लगभग 70 का सामान लूट लिया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया है कि सपा का झंडा लगी सफारी कार सवार बदमाशों ने यह वारदात अंजाम दी है। व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है जबकि पुलिस इसे आपसी मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र के अरूई गांव निवासी सोनू वर्मा अल्मारी व बक्सा बेचने का व्यापार करते हैं। सोनू वर्मा ने बताया कि वह पिकप से चालक बबलू व कारीगर अशफाक के साथ सामान खरीदने के लिए कानपुर गए थे।

आरोप है कि शुक्रवार की देर रात कानपुर से वापस आते समय शहर कोतवाली इलाके में कुरौली के पास सपा का झंडा लगी सफारी कार सवार लोगों ने उनकी पिकप को रोकने के बाद व्यापारी व चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद व्यापारी के पास सेे 27 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन व तीन मोबाइल फोन लूटकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पहुंचकर पुलिस ने भी जांच पड़ताल की लेकिन किसी आरोपी का पता नहीं लग सका। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि लूट का मामला नहीं है। कोतवाल ने कहा कि सफारी कार में पिकप टकरा गई थी जिसके बाद आपस में मारपीट हुई है। कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें