लोजपा नेता से 52 हजार की ठगी
सुल्तानपुर। एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने लोजपा के प्रदेश महासचिव के खाते से 52 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित नेता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव व सूर्यभान पट्टी गांव निवासी जीतलाल यादव का एसबीआई की स्थानीय शाखा में खाता है। बृहस्पतिवार को वह लंभुआ कस्बे में पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने गए थे। वहां उन्होंने एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। इस दौरान एटीएम में मौजूद दो युवकों ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। बाद में युवकों ने उनके खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित लोजपा नेता ने बैंक शाखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी है।