वध प्रतिबंधित पशु के मांस समेत एक दबोचा, चार फरार
- कोठी थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव का मामला
सिद्धौर (बाराबंकी)। वध प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 50 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस के हत्थे एक आरोपी लगा है जबकि चार फरार हो गए है। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू की है।
बृहस्पतिवार की सुबह कोठी पुलिस ने मीरापुर गांव में छापा मारकर 50 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ अजीज को उसके ही घर में पकड़ा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से चुन्ना, नफीस, अकील व सलमान भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी अजीज समेत सभी पांचों के खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष आरपी रावत ने बताया की पकड़ में आए अजीज को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है जबकि फरार चारों आरोपियों का पता किया जा रहा है। एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।