पता नहीं लग सका छात्र की
मौत का कारण, बिसरा सुरक्षित
क्रासर
- कार्तिक विहार कालोनी में घर के आंगन में पड़ा मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे एक छात्र के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। मौत का कारण हैंगिंग तो पता लगा लेकिन अन्य बातें स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है जबकि मृतक के परिवारीजनों ने भी पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया नेवली निवासी आकाश वर्मा (18) पुत्र उदयचंद शहर के एक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। आकाश लखपेड़ाबाग के कार्तिक विहार कालोनी के घर में अकेले रहकर पढ़ाई करता था जिसका शव घर के आंगन में मंगलवार की सुबह पड़ा मिला था। पुलिस द्वारा कराए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हैंगिंग तो बताया गया है लेकिन अन्य बातें स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व किया गया है जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। कोतवाल धनजंय सिंह ने बताया छात्र के परिवारीजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जा रही है।