बाराबंकी। देवा मेला कोतवाली प्रभारी पद पर इस बार उप निरीक्षक दर्शन सिंह यादव को तैनात किया गया है। दर्शन सिंह वर्तमान में देवा कोतवाली में बतौर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। कई वर्षों के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय कोतवाली में तैनात एसएसआई को देवा महोत्सव पुलिस की कमान सौंपी है। पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया दर्शन सिंह यादव इससे पहले फैजाबाद व बहराइच के कई थानों में थानाध्यक्ष रह चुके हैं। समझा जा रहा है कि 15 दिन पूर्व ही मेला प्रभारी की नियुक्ति कर पुलिस अधीक्षक ने मेले के संबंध में व्यापक जानकारियां जुटाने का मेला प्रभारी को समय दिया है ताकि मेले में पुलिस की परफॉर्मेंस में कोई लापरवाही पर बहाना न रह जाए।