फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर जानेलवा हमला कर 50 हजार की लूट, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी पर तमंचे की बट से जानलेवा हमला कर बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवा बदमाशों की तलाश शुरू किया है। वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे के रहने वाले असलम (45) तेल व रिफाइंड, चीनी के थोक व्यापारी है व सूरतगंज में दुकान किए है। बुधवार की शाम असलम दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेलवाय व महमूदपुर गांव के बीच में मिले एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी के पास रही 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली व तमंचे की बट से उस पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में धकेलकर भाग निकले। जिसके बाद व्यापारी ने किसी तरह अपने आप को संभाला व 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान आस पास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई। पुलिस ने पहुंचकर व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया है। बदमाशों के हमले के चलते व्यापारी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है जिससे वह कुछ सही बात नहीं बता पा रहा है। व्यापारी के भाई मौलाना जिया ने बताया कि करीब 50 हजार की लूट हुई है। प्रभारी निरीक्षक लालता प्रसाद साहू का कहना है कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें