थाना घुंघटेर क्षेत्र के सिरसईपुर गांव मेें अबरार का मुर्गी फार्म है। यहां मर्गी फार्म पर देखरेख के लिए शहर कोतवाली के पल्हरी निवासी इंद्रराज अपनी पत्नी सीमा के साथ रहते हैं। दंपती का कहना है कि शुक्रवार की देर रात मुर्गी फार्म पर पहुंचे करीब चार बदमाशों ने उन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
इसके बाद यहां रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी व 10 हजार से अधिक का सामान लूट ले गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ितोें ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है।