फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की पिटाई कर लूटे 25 हजार

Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जहांगीराबाद-सहावपुर मार्ग पर एक दुकान के बाहर सो रहे दो सगे भाइयों पर बुधवार सुबह कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ की और 25 हजार की नकदी भी लूट ली। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमाबाद निवासी राम सुचित (25) निशक्त व उनका भाई नीलू (20) पुत्र अमर सिंह की जहांगीराबाद-सहावपुर मार्ग पर मिठाई की दुकान है। रामसुचित ने आरोप लगाया कि गांव के ही अंबिका प्रसाद ने कई बार दुकान हटाने को कहा। बुधवार सुबह जब दोनों भाई दुकान के बाहर सो रहे थे।

तभी अंबिका, संदीप, हरीशचंद्र व छंगालाल ने लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की 25 हजार लूटकर भाग गए। घायलों ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लूट की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव का कहना है कि मारपीट हुई है। लूट की जांच होगी उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें