फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर रुकी बस से ढाई लाख रुपये व सामान चोरी

Thu, 27 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
फर्राटा भर रही है रोडवेज कलर की नकली बसें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोडवेज की बस में सफर कर रहे दिल्ली के एक व्यापारी के रुपये व सामान से भरा बैग चोरी हो गया। व्यापारी का कहना है कि बस से चोरी हुए बैग में दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी व जरूरी सामान था। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नरेला इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली निवासी अरुण गर्ग पुत्र राधेश्याम गर्ग जूता-चप्पल का व्यापार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह अपने कारोबार के सिलसिले में यूपी में कई जिलों में अक्सर आया करते हैं।

बताया  कि वह 26 अक्टूबर बुधवार रात को रोडवेज की बस से फैजाबाद से दिल्ली जाने के लिए निकला था। तभी बस रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास स्थित रोडवेज के अनुबंधित ढाबे पर रुकी थी। इस दौरान व्यापारी अपनी बैग बस में छोड़कर नाश्ता करने के लिए ढाबे पर गया और वापस आकर देखा तो उसका बैग गायब था।
विज्ञापन


यह देख व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी ने बताया कि बैग में दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी व जूते चप्पल के सैंपल और सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि मामले में पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें