दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यवसायी से गुुरुवार की देर रात तीन बदमाशों ने ढाई लाख रुपये के जेवर व 18 हजार नकद लूट लिए। जैदपुर के छोटा इमामबाड़ा निवासी हलीम की अहमदपुर में सराफा दुकान है। गुरुवार देर रात हलीम अहमदपुर से लौट रहा था।
अनका गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने हलीम को रोक लिया। विरोध करने पर असलहे की बट से वार कर दिया और जेवर का बैग छीन लिया। बैग में करीब ढाई लाख के जेवर व 18 हजार रुपये नकद थे। घटना के बाद बाइक वहीं छोड़ हलीम गांव पहुंचा और परिवारीजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर का कहना है कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।