दो क्विंटल घटिया मिठाई नष्ट कराई
बाराबंकी। एफएसडीए टीम ने देवा क्षेत्र के छपरा स्कूल स्थित मिठाई की एक दुकान में छापा मारकर करीब दो क्विंटल घटिया व गुणवत्ता विहीन मिठाई मौके पर ही नष्ट करा दी।
देवा कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलगंज (छपरा स्कूल) स्थित कैलाश स्वीट्स पर शनिवार को एफएसडीए टीम ने छापा मारा।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडी तिवारी, खाद्य सहायक पवन आदि ने छानबीन की तो दुकान में करीब दो क्विंटल घटिया मिठाई मिली।
टीम ने नमूने भरने के साथ ही पूरी मिठाई को नष्ट करा दिया। मनोज ने बताया कि दुकान में बरामद कालाजाम, बेसन के लड्डू आदि मिठाई नष्ट कराने के साथ ही काजू बर्फी का सैंपल लिया गया है।
इसके साथ ही मिठाई विक्रेता को दुकान में सफाई रखने तथा प्रतिदिन दुकान के आगे चूना इत्यादि का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।