फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के आवास पर सभासद पुत्र की दबंगई, ईओ को पीटा केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। चेयरमैन के आवास पर सभासद पुत्र ने ईओ की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सभासद पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



मामला नगर पंचायत फतेहपुर का है। यहां पर अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के पद पर योगेश प्रताप मिश्र तैनात हैं। गुरुवार को ईओ चेयरमैन रेशमा मशकूर के प्रतिनिधि मोहम्मद मशकूर से मिलने उनके आवास पर गए थे। इसी दौरान ब्राह्मणी टोला वार्ड-दो की सभासद मनोरमा मिश्रा के पुत्र संतोष मिश्र भी पहुंचे। सभासद पुत्र ने ईओ द्वारा दिए गए अनापत्ति प्रमाण-पत्र के वापस लेने का दबाव बनाया गया। इससे ईओ ने इन्कार कर दिया।

इसी बात को लेकर सभासद पुत्र संतोष मिश्र उर्फ दीपू ने ईओ की लात-घूसों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव कराने पर मामला शांत हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ईओ का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद ईओ योगेश प्रताप मिश्र की तहरीर पर सभासद पुत्र संतोष मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आठ मार्च को भी ईओ व सभासद पुत्र के बीच विद्युत पोल लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें