फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने भाई के साथ मिलकर करवाई थी मां,बेटे की हत्या 20-15-19

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू ने भाई के साथ मिलकर करवाई थी मां,बेटे की हत्या
विज्ञापन


बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल मजरे मिर्चिया गांव में हुई मां,बेटा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी मृतका की बहू को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। हत्या के पीछे सोने, चांदी के जेवरात हड़प करने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे सुखलाल मजरे मिर्चिया गांव में हुई हुबराजा व उनके बेटे राधेश्याम की हत्या में मृतका के पोते की पत्नी बहू सावित्री पत्नी रामप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने भाई कल्पू उर्फ संतराम व मुन्ना पुत्र भागीरथ निवासी शुक्लनपुरवा रामसनेहीघाट, व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर यह वारदात की थी। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला मृतक हुबराजा के पास रखे सोने व चांदी के जेवरात पाना चाहती थी लेकिन वृद्वा उसे यह दे नहीं रही थी इसी के चलते उसने भाई के साथ मिलकर यह साजिश रच डाली। हालांकि अभी तीन अन्य आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आ सके है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वारदात की रात पहले मृतका के पुत्र से जेवरात के बारे में पूछा गया तो उसने नहीं बताया जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद वृद्वा ने बताया कि घर में भूसे के नीचे जेवरात गाड़ कर रखे है। लेकिन वृद्वा द्वारा आरोपियों को पहचान लिया गया था जिससे उसकी भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पास से चांदी के जेवरात व घटना में प्रयुक्त की गई रस्सी बरामद किया है। एएसपी शशीकांत तिवारी व सीओ जावेद खान के नेतृत्व में इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में रहे एसओ धर्मेश कुमार शाही, रत्नेश सिंह, रवींद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कल्पना सिंह आदि पुलिस टीम को एसपी ने पृरस्कार देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें