फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सर्राफ हत्याकांड में वाछिंत 50 हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्थे चढ़ा सराफ हत्याकांड में वांछित बदमाश
विज्ञापन

क्रासर
50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोचा

फोटो-65
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पांच माह पूर्व हुए लखनऊ के सराफा व्यापारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे अमेठी जिले के शातिर बदमाश को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और बाराबंकी की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

बताते चलें कि हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीते 28 मार्च की रात को लखनऊ के रहने वाले सराफा व्यापारी अमित रस्तोगी की रोडवेज बस से उताकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में जहां पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था वहीं एक आरोपी विजय विक्रम सिंह पुत्र सुमन बहादुर सिंह निवासी पुरे ममेठिया थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एसटीएफ लखनऊ की टीम के इंस्पेक्टर विनय गौतम व एसआई करूणेश पांडेय ने इनामी बदमाश विजय विक्रम सिंह को बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ अमेठी, सुल्तानपुर व बाराबंकी जिले के विभिन्न थानों में आठ अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की माने तो यह शातिर लुटेरा है जिसके द्वारा इससे पहले भी लूट व हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। जिला पुलिस भी इस अपराधी को लंबे समय से तलाश कर रही थी लेकिन कामयाबी एसटीएफ के हत्थे लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें