फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास ग्राम मारफीन समेत नेपाल का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पचास ग्राम मारफीन समेत
विज्ञापन

नेपाल का तस्कर गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर(बाराबंकी)। नेपाल से मारफीन खरीदने आए विदेशी तस्कर को जैदपुर पुलिस ने पचास ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज क्या है। तस्कर मारफीन कहां से खरीद कर लेकर जा रहा था पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली नहर के पास बुधवार को एसआई वीरेंद्र पांडे, हमराही सिपाही आशीष तिवारी, अमित सिंह के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक पुलिस को देख कर हरख की ओर भागने लगा। शक पड़ने पर सिपाहियों ने दौड़ा कर युवक को रोका और जामा तलाशी की तो उसके पास से पचास ग्राम मारफीन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गया आरोपी का नाम महबूब पुत्र अब्दुल हमीद निवासी थाना गणेशपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के से पूछताछ के आधार पर इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें