मालिकाना हक को लेकर
मारपीट, 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली के अलमापुर गांव में पेड़ पर मालिकाना हक के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आठ महिला सहित ग्यारह लोगों को घायल अवस्था में सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को अलमापुर गांव बुधई तथा खुशीराम के खेत की मेड़ पर लगा पेड़ गिर गया था। दोनों पक्ष में पेड़ को अपने खेत की सीमा में बताने लगे और इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में बुधई इनकी पत्नी सागरदेवी, भतीजे उमेश, भतीजी रेनू व भाई की पत्नी सावित्री तथा दूसरे पक्ष के खुशीराम की पत्नी उर्मिला, पुत्री शैलकुमारी, कंचन व श्रीराम की पत्नी जनक दुलारी, पुत्री वंदना व रेखा को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने सभी को घायल अवस्था में सीएचसी हैदरगढ़ भेजा जहां से बुधई व शैलकुमारी की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल परशुराम ओझा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।