फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने में नदी में गिरा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में गिरा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन

- रेलिंग से फिसला पैर, गोमती नदी में गिरा
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा के इब्राहीमाबाद पुल से सेल्फी लेने के दौरान रेलिंग से पैर फिसलने पर युवक गोमती नदी में गिर गया है। पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंझार गांव निवासी विनय उर्फ पुल्ली (20) कोटवा इब्राहीमाबाद में नाग देवता का मेला गया था। शाम साढ़े चार बजे गोमती नदी के इब्राहीमाबाद पुल को पैदल पार कर रहा था। इस दौरान वो पुल की रेलिंग पर चढ़ कर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। जहां पैर फिसलने से पुल से गिर कर नदी में गिर गया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें