फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह से एक लाख के जेवरात लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक समारोह से एक लाख के जेवरात लूटे
विज्ञापन

- बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव की घटना
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात में आयी बारात से लुटेरे करीब एक लाख के जेवरात लूटकर भाग निकले। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम किशुनदासपुर में सोमवार की रात में अशोक कुमार के घर बारात आई थी। बरात बांसा थाना मसौली के पारसनाथ यादव के घर से आई थी। द्वारचार व खाने का कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच लड़के के बहनोई रामनाथ चढ़ावा के जेवर का बैग लेकर जनवासे जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रामसहाय की तरफ से पहुंचे बाइक सवार दो युवक उनके हाथ से बैग छीनकर भाग खड़े हुए जिसमें करीब एक लाख के जेवरात थेे। वहीं मंगलवार को गांव से तीन किलोमीटर दूर रामनगर रोड पर एक बाइक व कुछ दूरी पर जेवर के डिब्बे खाली पड़े हैं। पुलिस ने जब बाइक का नंबर चेक किया तो यह मारुती वैन का नंबर निकला। पारसनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी एस एन पांडे ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें