फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद लगाई आग
विज्ञापन

क्रासर
- सिविल अस्पताल रेफर की गई विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद आक्रोशित महिला ने खुद को आग लगा ली।इसके बाद आग की तेज लपटों के बाद उसके चीखने-चिल्लाने पर दौड़े परिवारी जनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मामला बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुसेड़िया का है। यहां के निवासी विजय का सोमवार की सुबह पत्नी विद्यावती के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित विद्यावती ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उसके बाद आग की तेज लपटों के बीच वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने उसके ऊपर पर कपड़ा डालकर आग बुझाई। उसके बाद आनन-फानन में सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता विद्यावती ने बताया कि पति विजय व चचेरी सास ममता के उकसाने के बाद उसने खुद को आग के हवाले किया है। उधर, सीएचसी की डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक झुलसी होने के कारण विवाहिता को लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें