अटल पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शिक्षक समेत दो सस्पेंड़
- एक दूसरे के हस्ताक्षर बनाने वाले चार शिक्षकों को रोकी वेतन वृद्वि
- बीएसए की कार्रवाई से मचा हडकंप
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शिक्षकों के वॉट्सएप ग्रुप पर अटल जी के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शिक्षक समेत दो कर्मचारियों को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं एक दूसरे के हस्ताक्षर बनाने वाले चार शिक्षकों की वेतन वृद्वि रोक दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी पर हैदरगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक उमाशंकर ने शिक्षकों के वॉट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। ग्रुप के अन्य शिक्षकों के विरोध करने के बाद भी उक्त शिक्षक आदत से बाज नहीं आया और दोबारा टिप्पणी कर दी। इसकी सूचना शिक्षकों ने बीएसए को दी। बीएसए ने शिक्षक उमाशंकर को निलंबित कर दिया। विद्यालय की चहरदीवारी के लिए आई रकम बिना काम कराए हड़प करने वाले बनीकोडर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़ौली के शिक्षक अजीत कुमार सिंह को भी निलंबित किया है। वहीं एक दूसरे के हस्ताक्षर बनाने वाले निंदूरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काजीपुर के शिक्षक पंकज व मधू तथा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रशांत व रिचा गुप्ता की वेतन वृद्वि रोकने की कार्रवाई बीएसए विनय कुमार ने की है।