फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों के अपहरण की सूचना से रातभर दौड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्रों के अपहरण की सूचना से रातभर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन


बाराबंकी। दो छात्रों के अपहरण की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पूरी रात दौड़ती रही। रविवार रात बताया गया कि मसौली क्षेत्र के निवासी दो छात्रों का शहर से काली स्कार्पियो सवार बदमाश अपहरण कर ले गए हैं। देर रात पुलिस ने छात्रों को लखनऊ से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों की फटकार से बचने के लिए अपहरण होने की अफवाह फैलाई थी। पुलिस ने दोनों छात्रों को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मसौली थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा गांव के रहने वाले निर्मल यादव पुत्र सतीश यादव व नितिन यादव पुत्र सदाशिव एक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। रविवार को दोपहर यह दोनों छात्र घर से बाराबंकी जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। इस बीच रात 10:57 बजे 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई कि दो छात्रों का हाईवे बाईपास के पास से काले रंग की स्कार्पियो सवार बदमाश अपहरण कर ले गए हैं। इसके बाद कोतवाल उमेश बहादुर सिंह व सिविल लाइन चौकी प्रभारी विवेक सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने जब छात्रों का फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया तो पता लगा कि वह निशातगंज लखनऊ में है। जिसके बाद रात में करीब साढ़े तीन बजे पुलिस जब वहां पहुुंची तो दोनों छात्र निशातगंज पुल के नीचे मंदिर के पास बैठे मिले। जहां से पुलिस उनको साथ लेकर आई।
विज्ञापन



बाक्स
रुपये खत्म हो गए तो दी अपहरण की सूचना
शहर कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि दोनों छात्र जब घर से निकले थे तो उनके पास 280 रुपये थे। पहले यह बाराबंकी में विशाल मेगा मार्ट पहुंचे। यहां पर घूमने के बाद दोनों कैसरबाग डिपो की बस से लखनऊ पहुंचे। इसके बाद लखनऊ में घूमते हुए निशातगंज आए। खाने-पीने व घूमने के चक्कर में छात्रों के पास पैसे खत्म हो गए तो वह डर गए कि घर कैसे पहुंचेंगे इसी के चलते अपहरण होने की सूचना फैला दी।
विज्ञापन


बाक्स
रेलवे लाइन किनारे कमरे में बनाया बंधक
दोनों छात्रों ने ही पुलिस को फोन कर खुद के अपहरण होने की सूचना दी थी। कोतवाल ने कहा कि बताया गया कि हाईवे पर अपहरण करने के बाद स्कार्पियो सवार बदमाश दोनों को एक कमरे में ले गए और वहीं बंधक बनाए हैं। यहां पर ट्रेन निकलने की आवाज आ रही है, जिससे लग रहा है कि यह रेलवे लाइन किनारे हैं। हालांकि पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया तो दोनों की लोकेशन मिलने पर उन्हें लखनऊ से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें