फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की संवेदनहीनता, कई घंटे हाईवे किनारे पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे हाईवे किनारे पड़ा रहा युवक का शव
विज्ञापन

रायबरेली। खाकी की संवेदनहीनता की वजह से सोमवार को चार घंटे तक एक युवक का शव लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग किनारे पड़ा था। त्रिपुला चौकी इंचार्ज सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे। एसपी की फटकार के बाद कोतवाल पहुंचे तो शव को कब्जे में लिया जा सका। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा था। चार घंटे तक शव पड़ा था। बावजूद सूचना के चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना एसपी शिवहरि मीणा को दे दी। एसपी की फटकार पर कोतवाल अशोक त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी और चौकी इंचार्ज के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें