फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधन को मरणासन्न कर 10 हजार लूटे

Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते के समधी ने एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया। आरोप है कि वृद्धा के घर से दस हजार की नकदी लूटने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के नानीकापुरवा की रहने वाली जनाका(65)ने बताया कि उसने अपने दो पुत्रों रामदिनेश व आशाराम का विवाह मुनीमाबाद के रहने वाले रामसिंह की दो पुत्रियों के साथ विवाह किया था। आरोप है कि रामसिंह आए दिन अपनी समधिन वृद्धा से पैसों की मांग करता था।

सोमवार को रामसिंह वृद्धा के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। मना करने पर उसने वृद्धा की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद रामसिंह वृद्धा के घर में रखी दस हजार की नकदी लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को सीएचसी भेज मामले की जांच शुरू की है। एसओ सदानंद सिंह ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें