फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। नानमऊ गांव में बृहस्पतिवार रात सोते समय एक बुजुर्ग पर युवक ने हमला बोल दिया। हलवाई द्वारा प्रयोग किए जाने वाले कलछुल से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। गंभीर हालत में बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव में बुधवार रात देशराज की चचेरी बहन की शादी थी। देर रात देशराज का किसी से विवाद हुआ था तो गांव के ही 62 वर्षीय रामप्रकाश वर्मा ने अपने घर के पास लड़ने से मना किया था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे देशराज ने घर के बाहर सो रहे रामप्रकाश पर कलछुल से हमला बोल दिया।
पास में ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैैमरे में कैद हुई घटना में साफ दिखा कि युवक ने कलछुल से ताबड़तोड़ कई बार किये। घटना के बाद गंभीर रुप से घायल रामप्रकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी देशराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें