फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा मिक्सर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीबाजार (बाराबंकी)। संदिग्ध हालातों में मिक्सर प्लांट के एक चालक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर प्लांट पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर शाम तक मुआवजे व प्लांट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग ग्रामीण करते रहे।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के देवली में एक मिक्सर प्लांट लगा है। जहां पर विठौरा गांव निवासी रामतीरथ (45) चालक के रूप में कार्य करता था। अनमोल एसोसिएट कंपनी गिट्टी मिक्सर प्लांट पर बतौर चालक कार्यरत था। उसके दूसरे चालक साथियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह रामतीरथ डीजल लेने पेट्रोल पंप गया था। इसी दौरान वह गिर गया।
सीने में दर्द होने के कारण उसे सीएचसी देवा पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही भारी संख्या में सीएचसी पहुंचे ग्रामीण शव लेकर सीधे मिक्सर प्लांट पर पहुंच गए। जहां पर 10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग व कंपनी के मालिक को मौके पर आने की मांग कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

वहीं अनमोल एसोसिएट कंपनी के गिट्टी मिक्सर प्लांट के मैनेजर सुनील वर्मा ने बताया कि चालक के सीने में दर्द होने के कारण उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। मालिक से बात कर जो भी आर्थिक सहायता संभव होगी दी जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामला देवा कोतवाली क्षेत्र का है। चालक वहीं चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगा था। यहां पर कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें