फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में 12 घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख/कोठी (बाराबंकी)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। सतरिख थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जेदारी तो कोठी में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में भड़का आक्रोश खूनी संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन

पहली घटना सतरिख थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है। यहां के निवासी घूरू व राजेश में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। शनिवार की सुबह घूरू व मुनेश्वर समेत छह लोग ट्रैक्टर लेकर जमीन की जुताई कर कब्जा करने पहुंच गए।
इसकी जानकारी पर राजेश, गोविंद, पतिराम, उमेश चंद्र, गीता देवी, रजनी, हरीश व मनोज कुमार विरोध करने पहुंचे। इस पर जमीन पर कब्जेदारी करने पहुंचे दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायलों को आननफानन सीएचसी सतरिख भेजवाया गया। घायलों में शामिल उमेश का रविवार को विवाह है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कोठी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ। यहां के निवासी राम मनोरथ का आरोप है कि उनके घर के सामने गांव के ही विवेक कूड़े का ढेर लगा रहे थे। इसका विरोध करने पर आक्रोशित विवेक ने अपने साथी सत्य कुमार, शिव कुमार व धर्मेंद्र ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।
शोरगुल सुनकर बचाने दौड़े विमल, मालती व निर्मल कुमार को भी मारापीटा गया। इससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मालती व निर्मल को सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ मुन्ना कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें