फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए परिवारीजन के जाने के बाद अकेले घर पर मौजूद युवक का शव छत में साड़ी के फंदे से लटका मिला। वापस लौटने पर घर का दरवाजा बाहर से बंद व अंदर बेटे के शव को फंदे से लटकता देख परिवारीजन अवाक रह गए। बेटे की हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मामला रामनगर थान क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव का है। यहां के निवासी सुरेंद्र अवस्थी उर्फ श्यामू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को रामनगर कस्बे में रहने वाले उनके भाई सुभाष अवस्थी के पोते का जन्मदिन था। परिवार के सभी सदस्य जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे।
घर पर बेटा आदर्श अवस्थी (19) अकेला था। रात में वह परिवार समेत पार्टी से घर लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद था। जिसे खोलकर अंदर पहुंचे तो बेटे का शव फंदे से लटकता देख दंग रह गए। मगर, बेटे के पैर जमीन से सटे थे। इसकी सूचना पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पिता ने तहरीर में बेटे की हत्या का आरोप भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद चल रही रंजिश में गांव के कुछ लोगों पर लगाया। उन्होंने कहा कि अक्सर यह लोग जान से मारने की धमकी देते थे। शुक्रवार को बेटे को अकेला पाकर उसे मौत के घाट उतारा। उसके बाद फंदे से लटकाकर आत्महत्या को रूप दे दिया।
इस पर सीओ दिनेश दूबे व प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। फिलहाल मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा।
रेलमार्ग पर मिला युवक का शव
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर किमी 1013 छंदरौली के पास युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है व सिर पर पट्टी बांधी है। चेहरे पर खरोंच के निशान होने से हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है। पेट्रोलिंग मैन श्रीकृष्ण की सूचना पर रेलवे पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेजा।
लोनीकटरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि घटनास्थल रेलवे पुलिस के क्षेत्र में है। रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि 22 वर्षीय युवक का शव छंदरौली होम सिग्नल के पास मिला था। शव की शिनाख्त सीतापुर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी लतीफ के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें