फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो चरस के साथ गोंडा का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। नेपाल बॉर्डर से चरस लेकर लखनऊ सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को रामनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात रामनगर चौराहे पर दबोच लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने आधा किलो चरस बरामद किया है। थाने लाए गए गोंडा के तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नेपाल बार्डर से गांजा व चरस की तस्करी करने वाले एक तस्कर को दबोच लिया। इसके पास से पुलिस ने आधा किलो चरस बरामद की।
इंस्पेक्टर नारद मुनि ने बताया कि गोंडा जिले की मनकापुर बाईपास कोतवाली के महराजगंज निवासी चांद अली नेपाल बॉर्डर से गांजा व चरस लेकर गोंडा, बहराइच व बाराबंकी के साथ लखनऊ सप्लाई करता है। यह आम यात्रियों की तरह यात्री वाहन से सफर करते हैं। ऐसे में उन तक पुलिस नहीं पहुंच पाती। मुखबिर की सूचना पर तस्कर को पकड़ा गया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें