फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों पर हमला, दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बे में लगे बिजली शिविर के दौरान कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जेई की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों द्वारा मंगलवार को कस्बे के रामेश्वरम शिवाला मार्ग पर शिविर लगाकर अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में बिजली कर्मचारी घर-घर पहुंचकर कनेक्शन की जांच व बकाया बिल जमा करा रहे थे। इसी दौरान वह एक निजी अस्पताल के पास पहुंचे थे जहां कार सवार सोनू सोनी व रूपेश शुक्ला कर्मचारियों को गाली देने लगे।
विरोध करने पर संविदा कर्मी संदीप और विश्वनाथ शुक्ला को धक्का देकर मारने पीटने लगे। सूचना पर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उनके बीचबचाव करने पर पीड़ितों की जान बच सकी है। मामले में अवर अभियंता ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल बीके वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें