फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने भागते समय हथगोला से किया हमला, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। एक घर में घुसे बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। इस दौरान परिवार के लोगों के जगने पर बदमाश भाग खड़े हुए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने हथगोला से हमलाकर दहशत फैलाई जिसमें एक युवक को चोट पहुंची है। घायल युवक का लखनऊ में इलाज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के जबरीखुर्द गांव निवासी जमील के घर पर सोमवार को उनके बड़े लड़के आसिफ की सगाई थी। जिसके चलते दोपहर में दावत का इंतजाम रखा गया था। दिन में कार्यक्रम होने के चलते रात्रि में परिवार के लोग जल्दी सो गए। इसी बीच देर रात बदमाश छत के रास्ते मकान में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़ दिया।
बीच कमरे में सो रहेे जमील की आंख खुल गई। उन्होंने चोर-चोर की आवाज लगाई तो परिवार के अन्य लोग भी जग गए। इसी बीच बदमाश मौके से भाग निकले। जिस पर पर परिजनों ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने हथगोले फेेंक कर हमला कर दिया। हथगोला जमील के छोटे पुत्र दानिश को जा लगा। हथगोला लगते ही वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

परिजनों ने आननफानन युवक को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया। हालांकि इस दौरान चोर मकान से सिर्फ एक मोबाइल फोन ही ले जा सके। उमरा चौंकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चोर मकान से कोई भी सामान ले जाने में असफल रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें