फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेत में पड़ी मिली संतकबीनगर जिले के नंबर की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम अमदहा के निकट से बह रही कल्याणी नदी के किनारे धान के खेत में लावारिस बाइक पड़ी पाई गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। ग्रामीण किसी अनहोनी की घटना से आशंकित हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमदहा से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कल्याणी नदी के किनारे स्थित जमील अहमद के धान के खेत संतकबीर नगर जिले की टीवीएस बाइक नम्बर यूपी 58 बी 7336 लावारिस हालात में पड़ी मिली। खेत में पड़ी बाइक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। गैर जिले की काफी पुरानी बाइक सुनसान जगह पर कैसे पहुंची जिसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइक की आगे की प्लेट पर शाहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष की तख्ती लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लावारिस मिली बाइक को लेकर आरटीओ ऑफिस से जानकारी ली जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें