फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया कनेक्शन मिलने पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पावर कॉर्पोरेशन ने कई गांवों में बिजली चोरी व बकाया बिल जमा करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पहले कनेक्शन काटे जाने पर बिना बकाया जमा किए बिजली का प्रयोग करने और कटिया कनेक्शन मिलने पर छह से अधिक लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान बकाया जमा नहीं होने पर 25 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीओ मनोज कुमार, जेई राम बालक वर्मा, पुलिस प्रवर्तन दल ऐंटी पॉवर थेफ्ट की संयुक्त टीम ने बिजली बिल बकाएदारों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। ललईखेड़, जगतखेड़ा और अखैय्यापुर गांव में टीम ने घर-घर जाकर जांच की।
इस दौरान बड़े बकाएदार होने पर पहले कनेक्शन काटे जाने पर बकाया जमा किए बिना बिजली कनेक्शन जोड़ने पर राकेश कुमार, सुशील कुमार, रामसुख, ताज मोहम्मद व कलक बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बिना किसी संयोजन के बिजली का उपभोग करते मिलने पर रामबाबू के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने पर 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

टीम के जाते ही जोड़ लिए कनेक्शन
बाराबंकी। जहां एक ओर राजस्व वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेेशन सख्त है वहीं विभागीय कर्मचारी मिलीभगत कर पावर कॉर्पोरेशन के अभियान को पलीता लगा रहे हैं। बकाया वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने माती क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया नहीं जमा करने पर सुरेश वर्मा, युनुस, नफीस आलम, सफीक, महमूद, फुरकान समेत करीब 20 लोगों के बिजली कनेक्शन टीम ने काट दिए।
टीम के जाने के कुछ देर बाद ही उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन बिना भुगतान किए जुुड़वा लिया। सूत्रों की मानें तो विभागीय मिलीभगत से उपभोक्ता कनेक्शन जोड़ लेते हैं। चेकिंग के पूर्व ही सूचना भी आ जाती है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि जहां पर भी कनेक्शन काटे जाते हैं वहां पर दोबारा चेकिंग की जाती है। बिना भुगतान किए कनेक्शन जोड़ने या बिजली चोरी करते पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शनिवार को बकाए पर 82 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें