फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा व ओवैसी खराब कर रहे माहौल : स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लगातार गरीबों के लिए योजनाएं चल रही हैं। देशभर में अमन-चैन है पर कांग्रेस, सपा व ओवैसी प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका कोई हथकंडा आने वाले चुनाव में काम नहीं आएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार की देरशाम कुरौली गांव स्थित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में गुंडा, माफिया और अपराधियों को बता दिया है कि कानून की अहमियत क्या है। ...और आज प्रदेश में कानून का राज दिख रहा है। स्वतंत्र देव ने कहा कि कांग्रेस, सपा और ओवैसी प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पर यह वोट के लिए वे जो खेल खेल रहे हैं, प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक शरद अवस्थी, जिलाध्यक्ष शशांक कु्शमेश, डॉ. हरिनाम वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, हर्षित वर्मा, पूर्व प्रधान विजय वर्मा व दिनेश वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें