फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो जानते हैं कि आप जाति धर्म पर आंख मूंदकर वोट दे देंगे: प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। कांग्रेस के अलावा जितने भी दल है वह आपसे जाति धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे। क्योंकि उन्होंने काम ही नहीं किया। वे जानते हैं कि चुनाव के समय धर्म जाति के आधार पर वोट मांगेंगे और आप आंख मूंदकर दे देंगे। यह बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मसौली में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसानों की परेशानी से पीएम अंजान हैं। उन्हें पता ही नहीं कि आवारा जानवरों की समस्या से किसान कितना परेशान है। क्योंकि उन्हें जातिवाद, आतंकवाद और धर्मवाद का बखेड़ा खड़ा करने से ही फुरसत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुआ।
शाहजहांपुर, उन्नाव व हाथरस में घटनाएं हुईं। क्या इसके लिए अखिलेश यादव बाहर आए। आंदोलन किया। क्या सपा व बसपा के नेता बाहर निकले। कहा कि, लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को भाजपा सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया। तब कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों के आने जाने का प्रबंध किया। लंगर लगवाएं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने मदद करके पाप किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा, सपा व बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तीन सालों से आपके लिए संघर्ष कर रही है। अन्य विपक्षी पार्टियां आगे क्यों नहीं आईं। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में चुनावी अपील करने से पूर्व प्रियंका ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रफी अहमद किदवई को नमन करते हुए कहा कि यह धरती बहुत ही महान है। इस मौके पर डॉ. पीएल पुनिया, जिलाध्यक्ष मोहसिन किदवई, सरजू शर्मा, पूर्व मंत्री रामकुमार पटेल, दरियाबाद प्रत्याशी चित्रा वर्मा, राधेलाल बौद्ध आदि मौजूद रहे।
रामनगर में रोड शो कर प्रियंका ने मांगा वोट
रामनगर। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रामनगर कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के साथ करीब दो किलोमीटर तक रोड शो कर वोट की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। रोड शो के दौरान प्रियंका हाथ हिलाकर अभिवादन करती रहीं। इस मौके पर जमुना मिश्रा, संतोष रावत, चंद्र त्रिपाठी, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें