फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसदों समेत चार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sun, 15 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
car seized - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा व बसपा के दो पूर्व सांसदाें के खिलाफ लोनीकटरा व कोठी थाने में आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं भाजपा के पूर्व एमएलसी के खिलाफ सतरिख थाने में एवं सदर विधायक के समर्थक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने बताया कि क्षेत्र के सरदही व शिवनाम गांव में भाजपा के पूर्व सांसद बैजनाथ रावत की चुनावी बैनर व होर्डिंग्स लगी थी। जिसके चलते शनिवार की रात पहुंची पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो पूर्व सांसद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं कोठी थाना क्षेत्र के मंझियावा गांव में रविवार को मतदान केंद्र का हाल देखने पहुंचे डीएम अजय यादव को वहां बसपा के पूर्व सांसद व हैदरगढ़ से प्रत्याशी कमला प्रसाद रावत के बैनर, पोस्टर बिजली के खंभे में लगे मिले।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा के पूर्व एमएलसी के खिलाफ सतरिख थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव ने बताया कि क्षेत्र के सरायबुधेड़ी गांव में भाजपा नेता पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह की चुनावी होर्डिंग्स लगी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। उधर शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि कोतवाली नगर इलाके में एक कार में सदर विधायक सुरेश यादव के बैनर पोस्टर मिलने से ढकौली गांव निवासी संजय मिश्रा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रचार सामग्री लदी मिली कार सीज
उधौली(बाराबंकी)। भाजपा चुनाव प्रचार सामग्री लदी मिली एक कार को पुलिस ने सीज किस है। जैदपुर थाने की अहमदपुर चौकी प्र्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम लखनऊ के रहने वाले अजय जायसवाल की कार से टोल प्लाजा पर चेेंकिग के दौरान बीजेपी की प्रचार सामग्री निकली है। कहा कार को सीज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें