फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर, बच्ची ने तोड़ा दम

Sun, 15 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
धूप खिलने के बावजूद बरकरार रही ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी पश्चिमी हवाओं के बहने से मौसम में रविवार को मामूली सुधार हुआ। लेकिन रात व भोर में भीषण ठंड भी रही। जिससे बदोसराय क्षेत्र के शेरअली का पुरवा गांव में तीन वर्षीय बच्ची ठंड की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


सीएचसी सिरौलीगौसपुर में चिकित्सक अनुपस्थित रहने से ठंड से पीड़ित बच्ची को उपचार नहीं मिल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर में खिली धूप में पार्क व खेल मैदान बच्चों से गुलजार रहे। बच्चों ने खूब मस्ती की लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई। 

सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के शेरअलीपुरवा गांव निवासी जमाल की तीन वर्षीय पुत्री सना बानो रविवार की भोर ठंड की चपेट में आग गई। उसका सीना पूरी तरह से जकड़ गया, जिससे उसे सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन


जमाल पुत्री सना को लेकर सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचा, लेकिन यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नहीं मिले। मौजूद कर्मचारियों ने भी बच्चों को प्राथमिक उपचार नहीं दिया और न ही चिकित्सक को बुलाया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस पर जमाल ने 108 नंबर पर एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने ड्यूटी पर रहे चिकित्सक से बात कराने को कहा तो मौजूद स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर फ्रेस होने के लिए गए हैं। जमाल ठंड से पीड़ित बच्ची के साथ 45 मिनट तक एंबुलेंस के आने का इंतजार करता रहा। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंची, सना दम तोड़ चुकी थी।

मासूम बेटी की मौत से दुखी जमाल न पूरे प्रकरण की शिकायत एसडीएम से की है। इस मामले पर पूछे जाने पर अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. आरवी राम ने बताया कि रविवार की सुबह डॉ. योगेन्द्र मौर्य की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। लेकिन वह कहां गए थे, यह नहीं बता सके। 

धूप खिलने के बावजूद बरकरार रही ठंड
उत्तरी पश्चिमी हवाओं के बहने से मौसम के बदले मिजाज में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन धूप खिलने के बावजूद ठंड बरकरार रही। रविवार की भोर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में अच्छी धूप खिलने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। बच्चों से पार्क व खेल मैदान गुलजार रहे। लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलन शुरू हो गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें