फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पर्ची न मिलने से तौल केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। रौजागांव चीनी मिल से किसानों को गन्ने की तौल कराने की पर्ची न मिलने से तौल केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। समय से गन्ने की तौल न होने से परेशान किसानों के सामने गेहूं की बुआई में विलंब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील में तराई क्षेत्र के अधिकांश किसान गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने की खरीद को लेकर भले ही तौल केंद्र शुरू कर दिए गए। मगर, चीनी मिल से पर्ची मिलने में हो रहे विलंब ने तराई क्षेत्र के गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान गन्ने की कटाई के बाद गेहूं बोआई के पिछड़ने को लेकर जहां परेशान दिख रहे हैं।
वहीं क्षेत्र के गन्ना तौल केंद्र सन्नाटे में हैं। ऐसे में एक साथ पर्ची मिलने पर गन्ने को कटाने के लिए मजदूरों की कमी तो केंद्रों पर भी भीड़ लगने से काफी दिक्कतें सामने आएंगी। गन्ने की खरीददारी करने वाली रौजागांव चीनी मिल ने कुछ किसानों को पर्ची तो दी मगर, मात्रा कम होने के कारण किसान दूसरी पर्ची मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि पर्ची वितरण में धांधली की जा रही है। जिसको लेकर गन्ने की तौल में विलंब हो रहा है। वहीं क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र कोटवाधाम, बरौलिया, मरौचा, टुटूरू, सनावा, गिदारपुर व अमर कटेहरा आदि सेंटरों पर सन्नाटा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें