फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बढ़ा तो रोडवेज बसों में बढ़ गया एक रुपये किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टोल टैक्स बढ़ने के साथ ही टोल वाले रूट का किराया एक रुपये बढ़ गया है। परिवहन निगम ने बाराबंकी से रामनगर रूट व बाराबंकी से रामसनेहीघाट घाट रूट के किराए में एक रुपये की बढ़ोतरी की है। टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के बाद डिपो से संचालित होने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के लोकल रूटों पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह बढ़ोतरी टोल प्लाजा पर बढ़ाए गए टोल टैक्स के कारण किया गया है। डीजल के रेट में लगातार आ रहे उछाल के कारण जल्द ही किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अब तक परिवहन निगम ने टोल के बढ़े रेट के कारण ही किराए के रेट बढ़ाए हैं।
जल्द ही डीजल के बढ़े रेट के कारण ही किराया बढ़ाया जा सकता है। डीजल के बढ़ रहे रेट का बोझ यात्रियों पर पड़ सकता है। अभी सिर्फ बढ़े टोल को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के किराए एक रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि अभी टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी की वजह से ही किराया बढ़ाया गया है, डीजल के बढ़ते दाम की वृद्धि का अभी किराये पर असर नहीं पड़ा है। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा। सिर्फ हर टोल टैक्स पर एक रुपये किराया बढ़ाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें