फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव

Mon, 17 Aug 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देवा क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अरविंद रावत (29) का शव शुक्रवार देर शाम फतेहपुर क्षेत्र के कदिराबाद मोड़ के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर मिला। परिजनों के अनुसार अरविंद बृहस्पतिवार दोपहर पैदल ही घर से निकले थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को नहर पटरी पर राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। अरविंद की पत्नी जयदेवी और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। अरविंद के दो बेटे आर्यन (8) तथा हार्दिक (2) हैं। पुलिस के अनुसार अरविंद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल अरविंद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। फतेहपुर एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें