फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : गौशाला जा रहे युवक की हादसे में मौत, मां की हालत गंभीर

Thu, 30 Dec 2021 10:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

रमेश चंद अपनी मां के साथ बाइक से उक्त कालेज के पास स्थित अपनी गौशाला में जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रसौली के पास ही उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाराबंकी में सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से गौशाला में गायों की देखभाल के लिए जा रहे मां-बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक सड़क हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर पीपीएस नर्सिंग कॉलेज के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ।

विज्ञापन

 

रसौली निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र पुत्र रमेश चंद अपनी 65 वर्षीय मां मिथिला देवी के साथ बाइक से उक्त कालेज के पास स्थित अपनी गौशाला में जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रसौली के पास ही उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए और मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मिथिला देवी का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें