बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मुंडन संस्कार में जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत 16 लोग घायल हो गए। टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के पड़ारावा गांव निवासी देवीदीन अपने पुत्र गणेश के मुंडन संस्कार के लिए परिवार व रिश्तेदारों संग जा रहे थे। सभी लोग दो पिकअप वाहन में सवार थे।
विज्ञापन
दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान गांव के पास वीआईपी ईंट भट्टे के निकट आगे जा रही पिकअप पलट गई। घटना में सावित्री की तीन उंगलियां कट गईं, पराना और प्रदीप को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि 9 माह की गर्भवती सुनीता का सीएचसी में इलाज चल रहा है।