फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर गिरफ्तार, डेढ़ लाख की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार पर घटनाओं का खुलासा किया है। अभियुक्त के पास चोरी के कई आभूूषण के साथ डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी आरएस गौतम ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने कफील निवासी पीरबटावन निकट ईदगाह को जमुरिया नाला के पास से मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। कफील के पास 120 ग्राम स्मैक, एक माला, दो जोड़ी कान के टाप्स, नाक की कील, एक नथुनी व डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। अभियुक्त ने नगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर चोरी करने का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार कफील शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है। वह शादी वाले परिवार की गतिविधियों और सामान रखने के स्थानों की रेकी करता था। पीरबटावन निवासी सैफुद्दीन की बहन की 29 जून को सगाई थी। घर के लोग मामा के घर कानूनगोयान मोहल्ले में गए थे। इस दौरान घर की कुंडी तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई थी। 28 जून को आजादनगर निवासी रिजवान घर में आलमारी का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई थी। ग्राम अमोली हिसामपुर थाना कोतवाली नगर निवासी ज्ञान प्रकाश पांडेय के किराए के मकान कोठीडीह में छह जून को चोरी हो गई। उसी मकान में रहने वाले धर्मेंद्र पांडेय के यहां से भी आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक चोरी के आभूषणों को कफील सीतापुर के महमूदाबाद में पप्पू उर्फ लक्ष्मी नारायण गुप्ता की दुकान पर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें