फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधौली (बाराबंकी)। जान से मारने के प्रयास में गंभीर पत्नी की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के दुर्जनपुर पट्टी मजरे मेलारायगंज निवासी दिलीप रावत सोमवार को अपनी पत्नी ज्योति रावत को बाराबंकी मार्केटिंग कराने की बात कहकर लाया था। वापस लौटते समय सफदरगंज थाना क्षेत्र में प्यारेपुर गांव के पास अयोध्या हाईवे पर पहुंचते ही पत्नी को बाइक से धकेल दिया।
इसी दौरान हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आकर पत्नी घायल हो गई। इसके बाद दिलीप पत्नी ज्योति को हाईवे किनारे झाड़ियों में खींचकर ले गया। जहां मारने का प्रयास किया। मगर, आसपास खेतों में काम करे लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पुलिस को हिरासत में लेकर पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या में परिवर्तित कर आरोपी पति को बृहस्पतिवार को जेल रवाना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी पति को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें