फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता : ट्रॉमा में नहीं मिलता स्ट्रेचर

विज्ञापन
बाराबंकी के जिला अस्पताल इमरजेंसी में कुछ इस तरह डायरिया पीड़ित बच्ची को बिना स्ट्रेचर के भर्ती ? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में पहुंचने वालों को स्ट्रेचर तक नहीं मिलते हैं। अक्सर तीमारदार मरीज को अपने कंधे पर लादकर अस्पताल के अंदर तक पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी डायरिया पीड़ित बच्ची की पिता उसे गोद में लेकर किसी तरह से अंदर पहुंचा। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रोजाना करीब 300 मरीज आते हैं। इनमें तमाम मरीज ऐसे होते हैं जो सीएचसी से रेफर होकर आते हैं।
विज्ञापन

हादसों में घायल लोगों को भी पुलिस जिला अस्पताल भेजती है। लेकिन यहां एंबुलेंस से पहुंचने के बाद अस्पताल के अंदर तक पहुंचने के लिए कोई स्ट्रेचर देने नहीं आता। शुक्रवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के देवगढ़पुर की काजल (10) को लेकर उसका पिता पहुंचा तो ग्लूकोज की बोतल लगी थी। एंबुलेंस से उतरने के बाद उसे गोद में ही बच्चे को लेेकर काफी देर तक भटकना पड़ा। काजल डायरिया पीड़ित थी और उसे सीएचसी से रेफर किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें