यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को भी सचल दलों के हाथ खाली रहे। कोई भी सचल दल केंद्रों पर नकल की एक पर्ची तक नहीं पा सका। उधर, परीक्षा में एक हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। इसमें 440 के सापेक्ष 431 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 319 के सापेक्ष 301 ने परीक्षा दी। मनोविज्ञान के 42 परीक्षार्थियों में से कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। द्वितीय पाली में शिक्षाशास्त्र एवं तर्कशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 9211 परीक्षार्थियों में से 973 अनुपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को भी सभी छह सचल दलों के हाथ खाली रहे। पिछले साल हर केंद्र पर परीक्षा के दौरान कुछ न कुछ कार्रवाई होती रही। कभी संबंधित विषय के टीचर की ड्यूटी होने पर उसे कार्य मुक्त किया गया तो किसी के पास मोबाइल फोन मिलने पर कार्रवाई की गई। मगर इस बार अभी तक सचल दल केंद्रों से एक नकल की पर्ची तक नहीं बरामद कर सके हैं।