फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। सोमवार की रात एक बीमार युवक की उसके भाई के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के साले ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर उसके छोटे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन

कादीपुर गांव निवासी मनोज दीक्षित (30) पुत्र सत्यप्रकाश की उनके छोटे भाई प्रमोद के घर में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी ऊषा के साथ रहता था। कहा कि मनोज पीलिया से पीड़ित था, पत्नी द्वारा सही इलाज न करा पाने के बाद वह अपने भाई को साथ ले आया था। मनोज दीक्षित के साले परमानन्द शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बहनोई के भाई प्रमोद पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीण भी कह रहे हैं कि मनोज की मौत बीमारी के चलते हुई है। कोतवाल हैदरगढ़ बीके सिंह ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से ही हुई लगती है पर उसके साले ने शिकायत की थी जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें