फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 76 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई हो लेकिन इसकी चपेट में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी लगातार आते जा रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत 76 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है जबकि उपचार के बाद 115 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को करीब दो हजार लोगों की जांच कराई गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक, सीएमओ कार्यालय और सीएचसी दरियाबाद में तैनात कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं शहर के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले करीब 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा त्रिवेदीगंज में 5, हैदरगढ़ में 2, रामसनेहीघाट में 3, जाटा बरौली 11, टिकैतनगर में एक, देवा में एक, फतेहपुर 9, बड़ागांव में एक, दरियाबाद में 4, घुंघटेर में 3, रामनगर में 5 और सिद्धौर में 3 संक्रमित पाए गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

साढ़े 11 हजार को लगा कोरोना का टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 363 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के 31 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसी प्रकार 18 प्लस वालों में 4797 को पहली तथा 3611 को दूसरी डोज दी गई। जिन लोगों ने अभी तक टीके की पहली डोज नहीं ली है, उनसे अपील की जाती है कि वह निकट के केंद्र पर पहुंच अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें