फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़े कोरोना के केस, 22 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के एक सप्ताह बाद 22 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक ही दिन में इतने ज्यादा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। वहीं उपचार के बाद 20 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले में 2023 लोगों की कोरोना जांच की गई। लेकिन जब शाम को रिपोर्ट आई तो 22 लोगों के संक्रमित पाए जाने से विभाग में हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चार संक्रमित फतेहपुर में पाए गए हैं। इसके अलावा सरावगी, भिवानीपुर, बांसा, अशोकपुर, तिलरन, भटुवामऊ, नंदरासी, मौसंडी, उमरी, पूरे मिश्रान, भवनिया, बिबियापुर, गल्हामऊ, सरसवा, गुजौली, लक्ष्मनपुरी, रसौली, घोसियांना और भानमऊ के रहने वाले शामिल हैं।
विभाग के अनुसार, करीब एक सप्ताह बाद इतने ज्यादा मरीज मिलने से विभाग भी सकते में आ गया है और मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण पता लगाने में जुट गया है। वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 10 हजार 331 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 324 को बूूस्टर डोज दी गई, तथा 15 से 18 आयु वर्ग के 3050 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 18 प्लस वालों में 1377 को पहली डोज तथा 5580 को दूसरा टीका लगाया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि करीब एक सप्ताह बाद इतने ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। लोगों से बराबर अपील की जा रही है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए पूरी तरह से सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें