फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग के बाद 201 छात्र-छात्राओं का हुआ प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्नातक मेें प्रवेश के लिए शुक्रवार को जनेस्मा में काउंसिलिंग हुई। विभिन्न विषयों में सामान्य वर्ग में 33, अन्य पिछड़ा वर्ग में 117, अनुसूचित जाति एवं जनजाति में 51 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

जनेस्मा में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी रही। कक्ष संख्या एक, दो और तीन में कला वर्ग के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग शुरू हुई। बीएससी के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग विज्ञान संकाय में हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप काउंसिलिंग से प्रवेश दिया गया है। पहले दिन 201 छात्र-छात्राओं ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। हिंदी, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र, मध्य कालीन इतिहास समेत अन्य विषयों में सामान्य वर्ग में 33 छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में 117, अनुसूचित जाति एवं जनजाति में 51 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए शनिवार को भी काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग में आवेदन पत्र तथा पंजीकरण फार्म की प्रति, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंकपत्र, प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूलप्रति वेरीफिकेशन के लिए लानी होगी। साथ ही सभी प्रमाण पत्रों की फोटाकॉपी के दो सेट लाना अनिवार्य होगा।
एमए द्वितीय वर्ष में समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाएं 11 जुलाई को होगी। प्रो. सीताराम ने बताया कि यह परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। सभी छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र के साथ निर्धारित ड्रेस में आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें